बिहार पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर से एएसआई तक के 131 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला...देखें लिस्ट

PATNA  बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।तबादला हुए कर्मियों में इंस्पेक्टर से लेकर एएसआई तक हैं।इस संबंध ने पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय ने  कुल 131 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों की सेवा रिटायरमेंट के करीब है उन्हें स्थानांतरित किया गया है।हालांकि कई पुलिसकर्मियों का आवेदन को रिजेक्ट भी किया गया है।वैसे 53 पुलिस पदाधिकारी हैं जिनके तबादला संबंधी आवेदन को खारिज कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने 6 अगस्त को तबादला समिति की बैठक बुलाई थी।उसी में सभी को स्थानांतरित करने पर मुहर लगी थी।