लालू-तेजस्वी को फिर से भाजपा की हिदायत, जो गलत करेगा उसे उल्टा लटका दिया जाएगा, बन गया है कानून

पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक बार फिर से संकेतों में भाजपा ने चेताया है कि जो गलत करेगा उसे उल्टा लटका दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की जो गलत करेगा उसे उल्टा लटका के सजा दी जाएगी. इस पर बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को कहा कि बिहार में जो नया कानून् बना है उससे बालू माफिया और शराब माफिया पर लगाम लगेगी. राज्य को ऐसे कानून की जरूरत थी. ऐसे कानून से ही राजद के सुभाष यादव की गिरफ्तारी हुई है. 

उन्होंने कहा कि जो गलत करेंगे वे जेल जाएंगे ही. बिहार मे एक परिवार के द्वारा गरीबों से लूट कर कमाई की गयी है. सुभाष यादव इनके दो नंबर की कमाई को एक नंबर करने के साथ साथ बालू के खनन से अवैध कमाई कर रहे थे. वहीं लोकसभा चुनाव में एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग पर सांसद संजय जायसवाल ने कहा हमारे साथियों के बीच कोई विवाद नही है. एनडीए में पांच दल हैं. सीट शेयरिंग पर थोड़ा समय लगता है. सब जल्द हो जायेगा.

वहीं लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की नाराजगी पर जायसवाल ने कहा कोई नाराजगी नहीं है. एनडीए में सब आल इज वेल है. कांग्रेस नेता प्रतिमा दास के अखिलेश सिंह पर सवाल खड़े करने पर संजय जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का यही हालत है. तमाम कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतिहास की बात करती है लेकिन अब खुद कांग्रेस ही इतिहास बन जाएगी 

वंदना की रिपोर्ट