BREAKING: बंद कमरे में मिला एएसआई के बेटे का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मकान में एएसआई के पुत्र का शव बरामद हुआ है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं एएसआई के बेटे की शव मिलने से सनसनी फैल गई है। 

दरअसल, घटना पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ए जी कॉलोनी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है। जहां एक मकान में एएसआई के पुत्र का बंद रूम से शव बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल घटनास्थल पर fsl और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट