BREAKING: पटना में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने की 6 से 8 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत, घरों में दूबके लोग
PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधियों को तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इय घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। पुलिस फिलहाल घटना स्थल का जायजा ले रही है।
दरअसल, घटना पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के पटन देवी स्थित नेहरू चक का है। जहां अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की गई। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाने की पुलिस बताया जाता है कि गोलीबारी में करीब 6 से 8 राउंड फायरिंग की गई है, हालांकि किसी कि हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं सूत्रों की माने तो यह गोलीबारी दो पक्षों के बीच में की गई है हालांकि घटना स्थल पर पहुंची आलमगंज की पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल आलमगंज थाना प्रभारी आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने में जुटे हैं, लेकिन स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया है कि सूचना मिली थी कि नेहरू चक में गोलीबारी हुई है।
मामले में पूछताछ की जा रही है लेकिन यहां के स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं, हालांकि सीसीटीवी में देखा गया कि दो लोग मोटरसाइकिल से भाग रहे हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।