BREAKING: पटना में बेखौफ अपराधियों ने सुबह सुबह अस्पताल संचालक के सिर में मारी गोली, मचा हड़कंप
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पटना पुलिस को खुली चुनौती ही है। अपराधियों ने सुबह सुबह अस्पताल संचालक को सर में गोली मारी है। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के मदद से घायल अस्पताल संचालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल, मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र इलाके के राजा बाजार स्थित मछली गली का बताया जा रहा है। जहां साई मंदिर के समीप रविवार की तड़के सुबह अपराधियों ने अस्पताल संचालक पर जानलेवा हमला की है। अपराधियों ने अस्पताल संचालक के सिर में गोली मार दी है। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
वहीं आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, इन दिनों अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। लूट, हत्या,चोरी अब आम बात हो गई है। अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। एक बार फिर पटना पुलिस को अपराधियों ने खुली चुनौती दी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट