BREAKING: के के पाठक ने नहीं माना राज्यपाल का आदेश ! मनाही के बाद भी बुलाई बैठक
PATNA: पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गवर्नर की रोक के बाद भी शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बता दें कि, राजभवन ने कुलपतियों को शिक्षा विभाग की बैठक में जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद के के पाठक ने आज यह बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता के.के पाठक करेंगे।
दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग और राजभवन में टकरारा बढ़ती जा रही है। वीसी समेत सभी यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों की बैठक पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आमने सामने हैं। शिक्षा विभाग ने बुधवार को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में समय पर परीक्षा आयोजित किए जाने के एजेंडे पर चर्चा की जानी है।
मालूम हो कि, राजभवन की ओर से कुलपतियों को इस बैठक में जाने से रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। अब विश्वविद्यालयों के वीसी एवं अन्य अधिकारियों के बीच कंफ्यूजन है कि वे इस बैठक में शामिल हों या नहीं। । इसमें विश्वविद्यालयों की लंबित परीक्षाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
वहीं बैठक को लेकर सियासत गरमाई हुई है। राजभवन ने यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों के इस बैठक में शामिल होने पर रोक लगा रखी है। कई विश्वविद्यालयों के वीसी एवं कुलसचिवों ने इस बैठक में शामिल होने के लिए राजभवन से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त लहजे में कहा कि बैठक में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीते दिन विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी इस मीटिंग के ना होने की बात कही थी। वहीं अब सीएम नीतीश के बाद के.के पाठक ने राज्यपाल के आदेश का भी पालन नहीं किया है।