बड़ी खबर : बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, देखिये मंत्रियों की फाइनल लिस्ट...

पटना. बिहार में महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रियों की फाइनल लिस्ट आ गयी है। इसके अनुसार राजद कोटे से 16, जदयू कोटे से 11, कांग्रेस से दो और हम से एक व एक निर्दलीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आज शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत जदयू-राजद के बड़े नेता शामिल रहेंगे।


मंत्रिमंडल विस्‍तार के शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शामिल होने की उम्‍मीद थी। लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण उनके कार्यक्रिम पर ग्रहण लगता दिख रहा है। अब बताया जा रहा है कि वे दिल्‍ली से पटना नहीं आ रहे हैं।

नई सरकार में आरजेडी कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची यह है...

  1. तेज प्रताप यादव
  2. आलोक मेहता
  3. अनिता देवी
  4. सुरेंद्र यादव
  5. चंद्रशेखर
  6. ललित यादव
  7. भाई वीरेंद्र
  8. रामानंद यादव
  9. सुधाकर सिंह
  10. सर्वजीत कुमार
  11. सुरेंद्र राम
  12. अख्तरुल शहीन
  13. शहनवाज
  14. भारत भूषण मंडल
  15. समीर महासेठ
  16. कार्तिकेय कुमार सिंह

जेडीयू कोटे से ये मंत्री बनेंगे...

  1. विजय चौधरी
  2. बिजेंद्र यादव
  3. अशोक चौधरी
  4. शीला मंडल
  5. श्रवण कुमार
  6. संजय झा
  7. लेशी सिंह
  8. जमा खान
  9. जयंत राज
  10. मदन सहनी
  11. सुनील कुमार

कांग्रेस:

  1. अफाक आलम
  2. मुरारी गौतम

हम

  • संतोष सुमन

निर्दलीय सुमित कुमार सिंह