सुबह-सुबह पटना के गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश, ईद की नामाज में हुए शामिल

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश आज सुबह सुबह पटना के गांधी मैदान पहुंचे। जहां वो ईद के नामाज में शामिल हुए। पटना के गांधी मैदान में ईद को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। गांधी मैदान में ईद के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने भी भाग लिया। करीब 15 हजार से अधीक नामीजियों ने गांधी मैदान में नामाज पढ़ा। वहीं इसके बाद सीएम नीतीश अपने आवास के लिए रवाना हो गए। सीएम नीतीश पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएं।   

बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर ईद की शुभकामना दी है। उन्होंने ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

मालूम हो कि, देशभर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। बिहार में भी ईद हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। ईद उल फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है। ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है। सुबह की नमाज से इसकी शुरुआत हो जाती है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान के दौरान पाक मन से रोजे रखने वालों और नमाज अदा करने वालों के अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है। 

इस्लाम के अनुसार रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ। माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में उन्होंने सबका मुंह मीठा करवाया गया था। इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद-उल-फितर के खास मौके पर राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश , राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामना संदेश दिया है।