मंजिल से पहले मौत ! ब्रिज से नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, 2 की मौत, 40 घायल, मचा हड़कंप

DESK: सड़क हादसे में कई लोगों अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश का है। जहां एक यात्री बस हाइवे पर पुलिया से नीचे गिर गई। इस घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 40 से अधिक यात्री जख्मी है। दरअसल, पूरा मामला राजगढ़ जिले के पचोर में आगरा-मुंबई हाइवे पर एक यात्री बस हाइवे पर पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए. घटना मंगलवार रात्रि 1 बजकर 15 मिनट की है।

घटना की सूचना मिलते ही पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं सही समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है बस में करीब 42 लोग सवार थे। जिनमे से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं 40 जख्मी  है। मृतकों एक की पहचान हुई है जो भटोली जिला अशोकनगर का रहने वाला हरिओम है। दूसरा अज्ञत है। 

वहीं, घायलों को पचोर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। 22 घायलों को शाजापुर जबकि 5 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है, जबकि 10 घायलों को ब्यावरा भेजा गया और तीन पचोर में इलाजरत है। घटना के बाद से ड्राइवर कंडक्टर फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अशोकनगर बस मालिक से बातचीत कर पूछताछ कर रही है। पचोर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ पुष्पराज सिंह परमार ने बताया कि बालाजी बस सर्विस की बस पलट गई। इसमें दो की मौत हो गई जबकि 40 घायलों को पचोर अस्पताल लाया गया था।