डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- जनविश्वास नहीं लूट यात्रा निकालें, जनता को भी बताएं परिवार ने अब तक कितना भष्ट्राचार किया

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चल रही है। आज की कार्यवाही में बजट को लेकर बहस हो रही है। वहीं दूसरी ओर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कल यानी 20 फरवरी से बिहार दौरे पर निकल रहे हैं। उनके दौरे का नाम जनविश्वास यात्रा है। जिसको लेकर मौजूदा एनडीए सरकार हमलावार है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, तेजस्वी यादव को जनविश्वास यात्रा नहीं बल्कि लूट यात्रा निकालनी चाहिए।  

लूट यात्रा निकालें तेजस्वी

तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि, पहले उनको लूट यात्रा निकालना चाहिए। बिहार में जो उनके परिवार में भ्रष्टाचार किया था पहले तो लूट यात्रा कर सबको बताना चाहिए। उनको बिहार की जनता को बताना चाहिए कि कितना भ्रष्टाचार उन्होंने और उनके परिवार ने किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव की पूरी तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए मिलकर बिहार की सभी सीट जीतने का काम करेगी।

बिहारी में 40 सीट जीतेगी एनडीए

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन से पटना लौटे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी के यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पूरे देश और बिहार में मोदी लहर चल रहा है।मोदी लहर में चुनाव में आंधी आएगी सारी पार्टी जीरो पर आउट हो जाएगी। फिर से बिहार में हमारी पार्टी एनडीए 40 सीट जीतेगी। वहीं 400 के मूल मंत्र पर कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में गए थे। देश भर से लोग आए थे।

इस्तीफा दें ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री का आह्वान है कि, हम लोग 10 वर्षों के शासन काल स्वर्णिम काल नरेंद्र मोदी का सेवा सुशासन गरीब की योजनाओं को घर तक ले जाएंगे और आने वाले चुनाव में देश की जनता चाहती है  बिहार में दोनों सरकार मिलकर बिहार को आगे ले जाएंगे। ममता बनर्जी के आरोपों पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा पूरे बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। जंगल राज आ गया है। वहां की सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा करना चाहिए। लगातार घटनाएं हो रही है, दुनिया देख रही है कि सरकार का कानून व्यवस्था सही नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं उन्हें इस्तीफा करना चाहिए।

पटना से वंदना की रिपोर्ट