विकास पुरुष नीतीश कुमार बिहार के लिए वरदान, इनके नेतृत्व बिहार और बिहारियों को मिली नई ऊंचाई और प्रतिष्ठा, सुशासन के पुरोधा समाजवाद के असली प्रतीक : छोटू सिंह

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 73 वां जन्मदिन है। इसके मद्देनजर उनको जन्मदिन की बधाई और शुभकामना देनेवालों का ताँता लगा है। इसी कड़ी में बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व सचिव और जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद  कुमार सिंह उर्फ  छोटू   सिंह ने सर्व  धर्म  प्रार्थना   करवाने के बाद  संध्या  बेला   मे  1 अणे मार्ग में केक  काट कर   खुशियां मनाई और 73 गुलाबो  का  पुष्प   गुच्छ मुख्यमंत्री को भेट   किया। इस मौके पर विधान परिषद  के सभापति देवेश  चन्द्र ठाकुर,  मंत्री विजय  कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री संजय  झा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, साथ ही जदयू के सम्मानित नेता शिव शंकर निषाद, अमर सिंह, पंकज  सिंह, विजय  सिंह, हामिद अंसारी, तपेसर कुमार और मुन्ना जी उपस्थित रहे। 

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान अब पूरे देश में विकास पुरुष के रूप में हो गयी है। उन्होंने बिहार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये है। यहीं वजह है की हमने कुछ दिन पहले ही माता वैष्णों देवी के दरबार जाकर उनके लिए माता का एक घंटे का श्रृंगार कराया था। वहीँ माता को चढ़ाया चुनरी और प्रसाद भी मुख्यमंत्री को भेंट किया था। ताकि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बेहतर और राजनीतिक भविष्य उज्जवल रहे।

छोटू सिंह ने कहा की छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश ने महिलाओं, छात्र-छात्राओं और समाज के सभी लोगों के लिए योजनाये बनाई। उसका लाभ सभी को मिल रहा है। राज्य में सड़क, बिजली और हर घर पीने के लिए शुद्ध जल की सुविधा लोगों को मिल रही है। बिहार में कई उच्च शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों, स्कूलों आदि का निर्माण कराया गया है। इसकी बदौलत आज लगभग हर गांव में स्कूल भवन जरुर देखने को मिल जाते हैं। 

कहा की पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण और सरकारी नौकरियों में पैंतीस फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। वहीँ अब बिहार में आरक्षण का दायरा बढाकर अब पैंसठ फीसदी कर दिया गया है। अब बिहार में लाखों युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। उनकी कई योजनाओं का अनुसरण तो अब केंद्र और दुसरे राज्य भी कर रहे हैं। जल जीवन हरियाली योजना, सात निश्चय योजना, मुख्यमंत्री बालिका/बालक साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना जैसी कई योजनाओं से बिहार के लोगों के जीवन में आमूलचुक परिवर्तन हो रहा है। साथ ही बिहार का सामाजिक और आर्थिक विकास हो रहा है।