देश की पहली गर्भ निरोधक बनाने वाले डॉ.नित्या आनंद का हुआ निधन, लखनऊ के पीजीआई में ली अंतिम सांस
N4N DESK : लखनऊ के पीजीआई में आज डॉक्टर नित्या आनंद ने अंतिम साँस ली। वे 99 साल के थे, जिनका पिछले 29 नवम्बर से आईसीयू में इलाज चल रहा था। तबियत ज्यादा खराब होने और संक्रमण की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
निधन होने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े अधिकारी लखनऊ के निरालानगर में उनके आवास पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने डॉ के परिजनों को सांत्वना दी। अब बताते है की आखिर डॉ नित्या आनंद कौन थे।
दरअसल नित्या आनंद को देश के बड़े रिसर्च वैज्ञानिकों में गिना जाता था। दुनिया की पहली गर्भ निरोधक गोली बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस पहली नॉन एस्टेरॉयड कंट्रिसेप्टिव पिल को सहेली कहा जाता था। उनका योगदान टीबी, मलेरिया और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों की दवा बनाने में भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 400 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित किए थे और 130 पर पेटेंट मिला था।
बताते चलें की डॉक्टर नित्या आनंद का जन्म 1 जनवरी 1925 को हुआ था। वे केंद्रीय औषधि अनुषंधान संस्थान (सीडीआरआई) के निदेशक रह चुके थे। वे 1974 से 1984 तक 10 साल तक CDRI के निदेशक रहे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। नित्या आनंद के तीन बच्चे हैं।