पटना में गरीबी से तंग आकर दंपत्ति ने लोहे के रॉड में फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। पटना के किश्मिरिया औऱ घोरनपुरा गांव के खन्दा में महतमाइन नदी के किसानों के पानी निकासी के लिए बने पुल के एंगल में गमछी और दुप्पटा में फाँसी लगाकर दम्पति ने आत्महत्या कर लिया है। जानकारी अनुसार घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। मामला फतुहा थाना का बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार एक दंपत्ति जो कि दनियावां में सत्तू बेचकर अपना जीवन यापन करते थे। आज लोहे के रॉड से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिए है। वहीं दंपत्ति का झूलता हुआ शव बरामद हुआ है। हालांकि इन दोनों का फाँसी पर झूलते शव को देखते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। देखने वालों की भीड़ उमड़ गयी। तरह तरह की बाते सामने आती गयी। चर्चा यह भी है कि दम्पति बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं। किसी तरह सत्तू बेचकर जीवन यापन चल रहा था।
लेकिन अचानक इस तरह की घटना ने सबको चौका दिया। दोनों दम्पति शाहजहांपुर के काजी बिगहा पिंटू कुमार और उसकी पत्नी आभा कुमारी के रूप में हुई है। इनदोनों की शादी हुए 9 साल बीत चुके थे। इन दोनों के अलावे इनका कोई बच्चा नहीं था। शायद इसी बात को लेकर इनदोनों में विवाद भी होता था। फिलहाल आत्महत्या का मुख्य वजह क्या है, यह कहा नहीं जा सकता। पुलिस ने दम्पति के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।