नौकरी के नाम पर लड़कियों से यौन शोषण, कई बार युवतियों से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, होगी सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में लड़कियों के साथ यौन शोषण करने वाले एक गिरोह के उपर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दिया है.  मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी में स्थित  DVR यूनीक नाम के एक फर्जी मार्केटिंग कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर नौकरी देने का पोस्ट डाला जाता था। जिसमे लिखा होता है कि आप अगर इस कंपनी में जॉब करने में इच्छुक है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं आपको काम के बदले अच्छी सैलरी भी दिया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कई लड़कियों और लड़के ने उक्त कंपनी से संपर्क किया। जिसको मोटी रकम का आश्वासन देकर नौकरी पर रखा गया। 

फिर उनसे ट्रेनिंग के नाम पर 25 हज़ार रुपए लिए गए और उसके बाद शुरु हुआ युवक और युवतियों के साथ दरिंदगी की कहानी वही 25 हज़ार लगाने के बाद वहां मौजूद डीवीआर यूनीक कंपनी के कुछ वहसी दरिंदों ने काम के नाम पर पहुंचे लड़कियो को बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाया।

 उसमे से कुछ लड़की अगर उनका विरोध करती तो उसे बेरहमी से पीटा जाता था। जिसका कई वीडियो अब सामने आया है। जिसमें दिख रहा है की बेल्ट से किस तरह से लड़की और लड़के की पिटाई की जा रही है। 

 सोमवार को न्यूज4नेशन पर खबर चलने के बाद कई लोगों के  होश उड़ गए थे.  हालांकि पिछले साल भी इसी कंपनी पर बंधक बने युवक ने वहा से भगा कर अपनी जान बचाते हुए सिकंदरपुर थाना पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी दी थीं, जिसके बाद सिकंदरपुर थाना की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर से लेकर हाजीपुर तक छापेमारी कर आधा दर्जन आरोपियो की गिरफ्तारी की थी.  हालाकि इस दौरान कंपनी का प्रोपराइटर मनीष सिंह पुलिस के गिरफ्त मे नही आया, जिसके बाद अब छपरा जिले के रहने वाली एक युवती के कई संगीन आरोप लगाते हुए मामले में एक बार फिर डीवीआर यूनीक कंपनी के उपर प्राथमिकी दर्ज कराई है ,जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस हरकत में आ गई है और एसडीपीओ टाऊन 2 के विनीता सिंह ने मामले की कमान खुद संभाल लिया है .

 युवती के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जानें के बाद अहियापुर थाना की पुलिस और एसडीपीओ टाऊन 2 के विनीता सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और तकरीबन 6 घंटे तक मामले की जांच की और वहा काम कर रहे सभी युवकों से पुछताछ की जिसके बाद एसडीपीओ टाऊन 2 विनीता सिंह ने मीडिया को बताया कि छपरा के एक युवती के द्वारा अहियापुर थाना क्षेत्र में स्थित डीवीआर यूनिक कंपनी के कुछ लोगों के ऊपर कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

 वहीं प्राथमिक दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है और अगर जांच में मामला सत्य पाया जाता है तो फिर आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई होगी.

रिर्पोट- मणि भूषण शर्मा