सरैया प्रखंड में लोजपारा का प्रचार करने पहुंचे संजय सिंह, चिराग पासवान के लिए मांगा समर्थन
MUZAFFARPUR : वैशाली लोकसभा के सरैया प्रखंड के पंचायत बहिलवारा रूपनाथ दक्षिण में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभाओं का आयोजन किया> जिसमे उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।
सरैया प्रखंड के सभी लोगो से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा गया! इनके द्वारा प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया! इस पुरे कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह और पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष संसदीय बोर्ड संतोष कुमार भी मौजूद थे।
साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को बूथ कमेटी बना कर देने को कहा। इस अवसर पर नीतीश पांडे, राकेश कुमार, भरत साह, और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे! साथ ही 03-02-2024 को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान की देवरिया मै होने वाले रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया