देश की सबसे बड़े संविधानिक पद के लिए वोट देकर बेहद खुश दिंखी जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, दे दी नेता प्रतिपक्ष को बड़ी नसीहत

PATNA : देश के सबसे बड़े सांविधानिक पद के लिए आज वोटिंग की जा रही है। बिहार के विधानमंडल में विधायकों और एमएलसी के बीच भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है। इनमें से कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जो पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए वोट देंगे। इनमें से एक हैं जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह। जो आज अपना वोट डालकर बेहद खुश नजर आ रही थीं।

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देकर खुश दिख रहीं श्रेयसी सिंह ने कहा कि हम यहां उन्हें देने नहीं आए थे। बल्कि उनकी जीत सुनिश्चित करने आए हैं। जमुई विधायक ने कहा द्रौपदी मुर्मू ने मेहनत से यह स्थान हासिल किया है। पहले वह राज्यपाल रहीं. अब राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। एक महिला होने के नाते इस बात की बेहद खुशी है कि देश की अगली राष्ट्रपति के रूप में उन्हें चुना गया है।

तेजस्वी यादव को दी बड़ी नसीहत 

इस दौरान तेजस्वी यादव द्वारा द्रौपदी मुर्मू की तुलना मूर्ति से किए जाने को लेकर श्रेयसी सिंह ने नाराजगी जाहिर की । जमुई विधायक ने कहा कि वह खुद उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं। उन्हें यह शोभा नहीं देता है कि एक ऐसी महिला के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करें, जो कि अपनी मेहनत से बड़े सांविधानिक पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इस दौरान श्रेयसी सिंह ने तेजस्वी के बयान की निंदा करने की बात कही।