केके पाठक पहुंचे कटिहार, समाहरणालय में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, स्कूलों का कर रहे निरीक्षण, मच गया है हड़कंप
कटिहार: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक देर रात कटिहार पहुंचे. शुक्रवार को पाठक जिले के कई विद्यालयों का निरीक्षण करने निकल गए है. इससे पहले शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक का कटिहार समहारणालय में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया. समाहरणालय में भव्य स्वागत के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक विद्यालयों के निरीक्षण के लिये निकल गए.
अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार को रात्रि के आठ बजे बजे डायट टीकापट्टी में जिला के सभी निरीक्षी और अनुश्रवण पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के कर्मियों के साथ बैठक करना था. लेकिन अपरिहार्य कारणवश टीकापट्टी में आयोजित होने वाले बैठक को स्थगित कर दिया गया.
पाठक सीधे कटिहार पहुंच कर रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह से जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंच गे. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.
अपर मुख्य सचिव के के पाठक के कटिहार आने को लेकर शिक्षा विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी में हड़कंप मचा हुआ है.