अंतिम क्षण में ट्रांसफर : नीतीश सरकार ने एक IAS और बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को बदला, सूची देखें....

PATNA: लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया है. एक आईएएस अधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है, जबकि बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारी भी बदले गए हैं.

ग्रामीण विकास विभाग में ओएसडी सुमन कुमार को सारण का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे नलिन प्रताप राणा को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी और कृषि विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अनु कुमारी को राज्यपाल सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है. वहीं वित्त विभाग में अपर सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा को स्थानांतरित करते हुए जीविका का अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.