सहरसा में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, कहा आजतक जिले को कुछ नहीं दिया

PATNA : सहरसा में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा की कुछ याद है मुख्यमंत्री जी सहरसा के बारे में? आपने वैधनाथपुर पेपर मिल को मरा हुआ छोड़ दिया। यहाँ हजारों लोगों को रोजगार मिला था। सहरसा रेलवे ओवरब्रिज को तो पूरा कराइयेगा? लोग बहुत परेशान हैं। ख़ैर आपका भी रिकॉर्ड रहेगा कि आपने सहरसा के अगल बगल जिलों को तो मेडिकल कालेज, यूनिवर्सिटी आदि दिया पर सहरसा को कुछ नहीं दिया। सिर्फ पिकनिक मनाने निकल पड़ते हैं। जिसका कोई फलाफल नहीं निकलता है। 

विजय सिन्हा ने कहा की न्याय यात्रा में जब मुख्यमंत्री सहरसा आए हुए थे तो मत्स्यगंधा को पर्यटन स्थल एवं उसके विकास व सौन्दर्यीकरण का घोषणा किये थे जो आज तक नही हुआ। महेषी में मां उग्रतारा स्थान को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का घोषणा किए थे, वह भी अभी तक नहीं हो पाया। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवारी गांव में 2 वर्ष पूर्व जल जीवन हरियाली यात्रा पर गए थे? आज वहां क्या हाल है जाकर देख लीजिये। आज इस गांव में न ही नल है न ही हरियाली, यह गांव पूरी तरह से उपेक्षित हो गया है। 

विजय सिन्हा ने कहा की जब से राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनी है भू माफिया एवं राजस्व पदाधिकारी के गठजोड़ से शहर के ज्यादातर जमीन पर भू माफिया का कब्जा हो गया है। जिसके कारण  लगातार अपराधिक घटना गोलीकांड होता रहता है। ये सब कब तक चलेगा?