BIHAR NEWS : नाबालिग प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में परिजनों ने पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

NAWADA : नवादा नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में कमरे में बंद एक प्रेमी जोड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग लड़की का मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज लड़की की मां किसी काम से बाजार चली गई। जिसके बाद लड़की घर में अकेली थी।
इसी बीच लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया और दोनों एक कमरे में बंद हो गए। इसी बीच उसकी मां घर पहुंच गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। जिसके बाद उसकी मां कमरा का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को बुला दिया।
जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों नाबालिग जोड़ा को हिरासत में लेकर नगर थाने चली गई, जहां दोनों से पूछताछ किया जा रहा है। वहीं नाबालिग लड़की ने बताया कि मैं इस लड़का से 2 साल से प्रेम कर रही थी।
दोनों में एक बात तय हुआ था कि जब पढ़-लिखकर कुछ कर अपने पैर पर खड़ा हो जाएंगे, तब शादी करेंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों नाबालिग जोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लड़की का कहना है कि बालिग होने के बाद इसी लड़का से शादी करूंगी। हालांकि इस बात से लड़का कतरा रहा है। फिलहाल पुलिस ने कहा कि दोनों नाबालिग है दोनों को बैठाया गया है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट