पुलिस मुखबिरी और जमीन खरीद बिक्री को लेकर नक्सलियों ने की नक्सली हीरा यादव की हत्या, गया पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

GAYA : गया पुलिस ने कोच थाना क्षेत्र के कमल बीघा में हुई नक्सली हीरा यादव उर्फ जितेंद्र यादव की हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए हत्याकांड में शामिल कोच थाना क्षेत्र के अमरजीत यादव उर्फ जितेंद्र यादव को चार मोबाइल फोन के साथ गुरारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के निशानदेही पर दो अन्य कुख्यात नक्सली संजय यादव और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि चारों नक्सलियों ने हीरा यादव के द्वारा पुलिस की मुखबीर करने व नक्सलियों के द्वारा कब्जा किए गए जमीन की खरीद बिक्री करने के आरोप में हत्या कर दी गयी थी।

उन्होंने बताया की पकड़े गए सभी नक्सली पूर्व में परैया गुरारू और औरंगाबाद के रफीगंज थाना में नक्सली गतिविधियों में शामिल होने और हत्या व अवैध वसूली जैसे कांडों में वांछित अभियुक्त थे। जिन्हें पुलिस पिछले कई महीनों से तलाश कर रही थी। 

गया से मनोज की रिपोर्ट