सत्ता में आते ही राजद पर बरसे नित्यानंद राय, कहा - बिहार को अब तेजस्वी के जंगलराज से मिलेगी मुक्ति
PATNA : बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण में कुछ मिनटों का समय बाकी है। ऐसे में समारोह में शामिल होने के लिए एनडीए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहा पटना में मौजूद एनडीए के नेता राजभवन पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ लोग नई दिल्ली से पटना आ रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और लोजपारा प्रमुख चिराग पासवान शामिल है। यह सभी नेता पटना पहुंच गए हैं और एयरपोर्ट से बाहर आते ही उन्होंने लालू-तेजस्वी पर हमला बोल दिया है।
वहीं पार्टी अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंच केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यनंद राय भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन है जो जंगलराज स्थापित हो गया था नितीश जी को तेजस्वी काम नही करने दे रहे थे। बिहार के विकास के लिए बीजेपी जदयू के साथ सरकार बना रही है।
जब नीतीश जी का प्रस्ताव आया तो बीजेपी ने स्वीकार किया। तेजस्वी के साजिश के खिलाफ बीजेपी जदयू के साथ मिलकर सरकार बना रही है। बहुत अच्छे से सरकार चलेगी। तेजस्वी जी कोई काम के नही है