रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पशुपति पारस, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने किया ऐलान, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बड़ी बैठक

PATNA: राजधानी पटना में आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति और राष्ट्रीय परिषद की बैठक की गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में एक बार फिर पशुपति कुमार पारस को मनोनित किया गया। जिसका ऐलान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरज भान सिंह ने किया। वहीं चंदन सिंह और प्रिंस राज ने भी इसका समर्थन किया। 

इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, प्रिंस राज और कृष्ण राज पासवान भी मौजूद थे। वहीं इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में देशभर से आए नेताओं के साथ कई राजनीतिक मुद्दों एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।

वहीं इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं की गई। बिहार में एनडीए सरकार को कैसे 40 सीटों पर जीत दिलाया जाए इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। पशुपति पारस ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। हमारी पार्टी को चुनाव की तैयारी में लगना है।