जननायक कर्पूरी ठाकुर जिनके घर को धर्मशाला बताते थें लोग, जानें अपनी ईमानदारी के बल पर कैसे गढ़े सियासत की नई परिभाषा

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर अपने ईमानदारी और सादगी के लिए जाने जाते थे लोगों के लिए उनके घर का दरवाजा हमेशा खुला रहा जननायक कजिन 24 जनवरी 1924 को पितौझिया जो कि अब  कर्पुरी ग्राम से जाना जाता है। बिहार की जनता को जननायक उनके ईमानदारी, सरलता, सादगी, मृदुभाषी के कारण सबसे अधिक पसंद करती थी। इसके के बूते कर्पूरी ठाकुर जननायक कर्पूरी ठाकुर कहलाए। वहीं बीते दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का घोषणा किया है। इससे पूरा बिहार आज सम्मानित और गर्ववांकित महसूस कर रहा है। 

प्रशासन से अधिक जननायक पर था भरोसा 

सियासत और राजनीति कैसे की जाती है यह कर्पूरी ठाकुर से सीखने योग्य है। उन्होंने समाज को समझाया कि कैसे सियासत और राजनीति की जाती है। ना के बराबर संचार सुविधा वाले युग में जननायक को बिहार के किसी भी इलाके में गरीबों पर हो रहे जुल्मों की जानकारी मिल जाती थी। लोगों को उन पर इस कदर भरोसा था कि सरकार और पुलिस को बाद में जानकारी देते थे पहले घटना की सूचना जननायक के पास आती थी। इसी कारण कहीं भी गरीबों पर कोई भी घटना होती थी तो जननायक कर्पूरी ठाकुर सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचते थे।

जननायक के विचारों का लोहा मानता देश

उनके उच्च विचारों को न केवल बिहार बल्कि पूरा देश मानता है। उनकी शख्सियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि  बिहार की राजनीति की धूरी बने लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान तीनों के मैंटर जननायक ही रहे। आज भी जननायक के नाम पर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा जदयू और राजद तीनों कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती मना रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गांव समस्तीपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। 

चंदा के पैसों से खरीदा गाड़ी

जननायक कर्पूरी ठाकुर पहली बार 1970 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। वह दूसरे गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दो बार बिहार की कमान संभाली। बिहार की कमान संभालने के पहले कर्पूरी ठाकुर को गैर कांग्रेसी सरकार में सामाजिक समीकरणों के कारण शिक्षा मंत्री बनाना पड़ा था। साथ में उपमुख्यमंत्री भी रहें। आगे वह दो बार मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री होते हुए भी उनकी पत्नी गांव में ही रही। कर्पूरी ठाकुर ने कभी भी राजनीति में अपने परिवार को शामिल नहीं किया। जब तक वह जीवित रहे पुत्र समेत अपने परिवार में से किसी को राजनीति में नहीं आने दिया। राजनीति में ईमानदारी सुचिता को बल पर बताया कि शीर्ष पद पर जाने के बावजूद ईमानदारी से कैसे काम किया जाता है। नेता विरोधी दल से हटे तो चंदा के पैसों से गाड़ी खरीदी गई। 

उनका आरक्षण मॉडल आज भी सर्वोपरि

सीएम बनने पर भी उनके पिता अपना पेशेवर काम करते रहे। जब निधन हुआ तो गांव में वही छोपड़ीनुमा मकान था। जननायक मरणोपरांत भी करीब तीन दशक से यह राजनीति के केंद्र बने हुए आज भी उनके आरक्षण मॉडल सर्वोपरि माना जाता है। मालूम हो कि, जननायक के घर का दरवाजा लोगों के लिए हमेशा खुला रहा। इनके जानने वालें लोग इनके घर की धर्मशाला बताया करते थें। लोगों की जायज फरियाद पर जननायक हर संभव कार्रवाई करते थे। जननायक की ईमानदारी पर आज तक किसी ने भी उंगली नहीं उठाई है।