पटना में आर्यन राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, कमरे से बरामद किया आपत्तिजनक सामान, कहा पार्टी में दोस्तों के साथ शामिल थी महिला

PATNA: राजधानी में बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी की बेटे की हत्या का मामला निकल कर सामने आया है। ताजा मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के  एजी कॉलोनी मार्केट के स्थित एक लॉज का है। जहां एक कमरे से शव बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि मृतक 18 वर्षीय आर्यन राज जिसके पिता बिहार पुलिस मुख्यालय में एएसआई के पद पर पदस्थापित है।

मृतक अपने माता पिता के साथ पटेल नगर स्थित घर में साथ रहता था और डीएवी का छात्र था। इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर साकेत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मृतक आर्यन राज घर में परिजनों को दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी की बात कह कर निकला था। लेकिन सुबह तक वापस नहीं आया। वहीं देर होने पर परिजन लगातार फोन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। 

जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तकनीकी अनुसंधान से लोकेशन का पता चला। जहां पहुंचने पर एक कमरे में एएसआई श्याम रंजन सिंह के पुत्र आर्यन राज का शव कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस की माने तो कमरे के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था जिसको तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुए है। घटना स्थल पर कमरे से पुलिस ने अवैध शराब की खाली बोतल, यूज किया गया कांडोंम और अपतिजंक सामान बरामद किया है।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस का कहना है कि रूम में पार्टी था और पार्टी के दौरान हुए विवाद में आर्यन राज की हत्या गला दबा कर किया गया है। मौके पर fsl की टीम द्वारा जांच किया गया है। डीएसपी ने कहा कि शुक्रवार की रात कमरे में तीन से चार अन्य लोगों के साथ एक महिला भी थी। कमरा आर्यन राज के एक दोस्त ने किराए पर लॉज में ले रखा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना की तहकीकात कर आरोपियों और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट