बिहार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, नित्यानंद राय.ने पूर्व CM मांझी से की मुलाकात
PATNA: बिहार में जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा पूरे तौर पर एक्टिव मोड में आ गई है. एक तरफ जहां बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे हुए हैं. दूसरी तरफ BJP नेतृत्व ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को पटना भेज दिया है. सम्राट चौधऱी, विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने गुरूवार देर शाम जहां दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर मंथन किया. दूसरी ओर नितायानंद राय पटना में सहयोगी दलों को साध रहे हैं. नीतीश कुमार को साथ लेने पर सहयोगी दल नाराज न हों इसको लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री देर रात जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे.
मांझी के सरकारी आवास पर नित्यानंद राय ने उसे मुलाकात की है. मुलाकात में क्या बातें हुई, इसका पता नहीं चल सका है. खबर है कि ताजा राजनीतिक हालात पर भाजपा ने सहयोगी दल हम के संरक्षक मांझी के साथ चर्चा की है.दोनों नेताओँ के बीच आधे घंटे से अधिक देर तक बातचीत हुई है.