नवादा डीएम का राजद कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी, धरना पर बैठे हैं दो विधायक

NAWADA : बिहार के नवादा में आंदोलन को तेज कर दिया गया। अब आंदोलनकारी विधायक के साथ नवादा के डीएम का पुतला दहन किया गया। जन वितरण प्रणाली में घोर अनियमितता के खिलाफ राजद के नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाशवीर ने प्रजातंत्र चौक पर नवादा डीएम का पुतला दहन किया।

 

इस दौरान विधायक के समर्थकों ने डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों विधायक ने संयुक्त रूप से कहा कि जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसमें पदाधिकारी भी संलिप्त है। 

उन्होंने कहा की पदाधिकारियों के संरक्षण में डीलर गरीबों के हक का राशन की कटौती कर रहा है। जिसके खिलाफ लगातार दो दिनों से समाहरणालय गेट के समीप धरना चल रहा है। 

इसी क्रम में आज डीएम उदिता सिंह का पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि जब तक जनवितरण प्रणाली से अनाज वितरण की व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तब तक यह धरना चलता रहेगा।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट