सम्राट चौधरी ने खुद को बताया श्रीराम का वंशज, कहा - कुछ लोग खुद को राम और नीतीश कुमार को दशरथ बताने में लगे

अमीर बनने के लिए शिक्षा ही सबसे बेहतर मार्ग, दूसरे रास्ते से चलनेवालों को जेल जाना पड़ता है, सम्राट चौधरी का इशारों में बड़ा हमला

PATNA :बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अमीर बनने के लिए शिक्षा ही सबसे बेहतर रास्ता है। अगर दूसरे रास्ते से अमीर बनने की कोशिश करेंगे तो जेल जाना पड़ सकता है। सम्राट चौधरी ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा किस पर था, यह स्पष्ट था। 

खुद को बताया राम का वंशज

सम्राट चौधरी ने खुद श्रीराम का वशंज बताया। उन्होंने कहा कि उनके दो पुत्र थे लव-कुश। उन्ही लवकुश समाज से हम आते हैं। लवकुश वह थे, जिन्होंने अपने मां के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पिता के खिलाफ भी धनुष परहेज नहीं किया। लेकिन यहां कुछ लोग खुद को राम बताने लगे हैं और नीतीश कुमार को दशरथ बता दिया। लेकिन जनता जानती है कि राम कौन है और रावण कौन है। 2जी वाले लोग ही असली रावण है। सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को दलित और पिछड़ो के लिए रावण बताया।

संपत्ति पर किया खुद का बचाव

सम्राट चौधरी ने कहा मैं और मेरी पिताजी 15 बार से ज्यादा सदन के सदस्य रहे। लेकिन आज जो हमारे पास संपत्ति है, उसमें हमारा कोई रौल नहीं है। हमारी मां किसान थी, उन्होंने किसान में इतनी मेहनत की कि आज जो भी सब उनका ही किया हुआ है।

दूसरे राज्यों में जाते हैं बिहार के 50 हजार करोड़

सम्राट चौधरी ने बिहार की शिक्षा को बेहतर करने की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि यहां श्रीबाबू के बाद किसी मुख्यमंत्री ने काम किया तो वह नीतीश कुमार हैं। लेकिन इसमें और सुधार की जरुरत है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि साउथ के राज्यों में हर प्रखंड में सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं। कोटा में जितनी संख्या बिहार के छात्रों की है, उतनी ही संख्या वहां पढ़ानेवालों की है।

बिहार से हर साल 50 हजार करोड़ रुपए दूसरे राज्यों के कोचिंग में चले जाते हैं। इसे रोकने के लिए हमें बिहार में ही ऐसी व्यवस्था कायम करनी है, जहां सारी सुविधा उपलब्ध हो। यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।