सावन झिहिर-झिहिर घन बरिसे... मिला IPSOWA की महिलाओं का साथ तो झूम उठा सावन, सतरंगी परिधान में जमकर थिरकीं, खूब हुई मस्ती
पटना- ...मौसम की कोई साजिश है या नभ की कोई माया है.... एक वर्ष के बाद फिर से सुहाना सावन आया है...IPSOWA की ओर से पटना के आईपीएस मेस में सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की मेजबानी अमृता भट्टी ने की तो संचालन कृपाप्रीत और सुकृति द्विवेदी ने किया. रंग बिरंगी साड़ियां, ज्वेलरी में सजी-संवरी महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर डांस किया.
एक से बढ़कर एक सावन की गीत और उसकी धुन पर डांस चलता रहा. यह सारा कार्यक्रम आईपीएस मेस में सावन मिलन समारोह में घंटों तक चलता रहा. गीत चलती रहीं और महिलाएं झूमती रही.
सावन पर IPSOWA की महिलाओं ने सतरंगी परिधान में सावनी गीत और नृत्य के जरिए समां बांधा और सावन उत्सव मनाया. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. हरी चूडियां, परिधानों, मेंहदी से सुसज्जित महिलाओं ने कजली गीत गाए.
इस दौरान हंसी-मजाक के बीच सावन मिलन की हर एक पल को सभी जी रही थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनम्रता सिंह, निधि दराद, रूपांगी, हर्षिका, शालिनी, प्रियंका, ऋचा, कुमकुम और शक्ति द्विवेदी का सहयोग रहा.
IPSOWA की सुकृति द्विवेदी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम लोग सावन मिलन का कार्यक्रम किया गया. ये सावन हर साल के सावन मिलन से खास था. उन्होंने कहा कि हर दिन के तनाव को भूल कर इस उत्सव को मनाते हैं.
सुकृति द्विवेदी ने बताया कि सावन मिलन का उद्देश्य महिलाओं के साथ मिलना जुलना, कुछ समय तनाव से दूर अपनों के लिए निकालना था. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाया जाता है, इससे महिलाएं पहले के मुकाबले ओर ज्यादा खुलकर सामने आ रहीं हैं.
सावन का महीना धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है. इसमें चारों ओर हरियाली ही दिखती है. और ऐसे में पर IPSOWA का सावन महोत्सव...चांदनी भी बोल उठी,हाय ये कैसी माया है,मौसम की गोद देखो,फिर से सावन आया है...
रिपोर्ट- बंदना