वैशाली में युवक का संदिग्ध शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों ने मकान मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

VAISHALI: बिहार के वैशाली में एक युवक की संदिग्ध शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ला का है। जहां से एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया। वहीं साथ में काम करने वाले लोगों ने युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के रूपौली गांव निवासी विश्वनाथ शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शर्मा बताया गया है। युवक के मौत की सूचना परिजनों को दी गई। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।

जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ला स्थित राम बाबू शर्मा के यहां किराए के मकान में रहकर चूड़ी निर्माण का काम करता था। मकान मालिक रामबाबू शर्मा ने बताया कि शनिवार की देर रात युवक कमरे में फर्श पर पड़ा था। जिसके बाद लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

युवक के गले पर फंदे का निशान देखा गया है। युवक की मौत के बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक के गले पर रस्सी का निसान देख परिजनों ने हत्या का आरोप मकान मालिक पर लगा रहे है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई में दूसरे नम्बर पर था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी थी।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट