तेजस्वी ने नीतीश के खिलाफ खोल दिया मोर्चा , विज्ञापन छपवा कर सीना ठोका, हमने किया तुमने नहीं.....

पटना- बिहार में राजनीतिक पारा काफी चढ़ा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से एनडीए के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं इससे पहले हीं बिहार में में राजद श्रेय लेने की होड़ में जुट गया है.   आज बिहार के तमाम बड़े अखबारों में राजद की तरफ से एक विज्ञापन दिया गया, जिसमें बहाली और नौकरी देने के साथ हीं बिहार में हुए स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन, शहरी विकास आरक्षण की सीमा 75 फिसदी करने का  श्रेय तेजस्वी को  देते हुए धन्यवाद कहा है.

विज्ञापन में बिहार में हाल के दिनों में हुई शिक्षकों की बहाली सहित दूसरी सरकारी नौकरियों का श्रेय तेजस्वी को दिया गया है. इसमें नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की पहल का श्रेय उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव के साथ राजद को दिया गया है. शहरों में वाटर ड्रेनेज व्यवस्था कराने के लिए, सड़कों ,पुलों, बाइपास और ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए तेजस्वी को धन्यवाद दिया गया है. 

महागठबंधन परिवार की ओर से राजद ने विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षा मित्र और तालिमी मरकज का मानदेय बढ़ाने सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखने के लिए तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए छपा है कि आपने कहा , आपने किया और आप हीं करेंगे.

आज बिहार के तमाम बड़े अखबारों में राजद की तरफ से एक विज्ञापन दिया गया, जिसमें बिहार में हाल के दिनों में हुई शिक्षकों की बहाली सहित दूसरी सरकारी नौकरियों का श्रेय तेजस्वी को दिया गया है.