"नीतीश कुमार से बड़ा भ्रष्टाचारी नेता पूरे देश में नहीं", राजद एमएलसी सुनील सिंह का सीएम पर बड़ा हमला, कहा- करप्शन में आकंठ डूबे हैं मुख्यमंत्री

PATNA: बिहार विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चल रही है। सदन में विपक्ष जोरदार हंगामा कर रही है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राजद एमएलसी ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सीएम को देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, समाजिक चोला पहनकर नीतीश कुमार से बड़ा भ्रष्टाचारी नेता इस पूरे देश में कोई नहीं है। 

दरअसल, सदन के कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने तख्ती लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। राजद एमएलसी के साथ पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद थी। राजद ने इस दौरान सीएम पर जमकर हमला बोला। राजद के द्वारा लिए गए तख्ती में सीएम नीतीश के खिलाफ नारे लिखे गए थे। विधायकों को धमकाना बंद करो, मुख्यमंत्री होश में आओ और सृजन चोर गद्दी छोड़ों जैसे नारे लगाए जा रहे थे।

वहीं राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि, सदन का कार्यवाही के दूसरे दिन जब विपक्ष अपना पक्ष रखना चाहती थी, तो सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों के द्वारा बाधित किया गया। उन्होंने कहा कि, विपक्ष जब अपना पक्ष रख रही थी तो सीएम के द्वारा किया गया आचरण सदन के अनुकुल नहीं था। इसके विरोध में ही आज राजद ने नारा लगा एक बार फिर विरोध किया है। 

उन्होंने सीएम को भष्ट्राचारी बताते हुए कहा कि, जो व्यक्ति खुद सृजन घोटाले में लिप्त हो। वह भ्रष्टाचार की बातें कर रहा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में मृत्यु प्रणाम पत्र से लेकर दाखिले खारिज करने तक के लिए पैसे लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि, समाजिक चोला पहनकर सीएम नीतीश से बड़ा भ्रष्टाचारी नेता इस पूरी दुनिया में कोई नहीं है।