बिहार में बाघों की आबादी बढ़ी, 35 हुई संख्या

PATNA :  बिहार में बाघों की संख्या बढ़ गयी है। बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या बढ़ कर 35 हो गयी है। वन और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी जानकारी दी। सीएम की अध्यक्षता में बिहार राज्य वन्य प्राणी पर्षद की 8वीं बैठक हुई।

विश्व शांति स्तूप का 50वां भव्य समारोह अगले साल

इस बैठक में कैमूर जिला के माता मुंडेश्वरी मंदिर के रोप वे निर्माण पर भी चर्चा की गयी। इसके अलावा राजगीर में एनएच 83 के दोनों तरफ 5.5 हेक्टेयर भूमि के उपयोग करने और एलिवेटेड सड़क बनाने पर चर्चा की गयी। राजगीर में शीतल कुंड गुरुद्वारा के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया गया। इसे खूबसूरत तरीके से निर्मित किया जाना है। अगले  साल विश्व शांति स्तूप का 50 वां भव्य समारोह राजगीर में आयोजित किया जाएगा। अशोक स्तंभ के मार्ग को भी ठीक करने का निर्देश दिया गया है।

वन्य जीवों से फसल को बचाने पर चर्चा

इस बात पर चर्चा हुई कि अगर वन्य जीव किसानों की फसल नष्ट करते हैं तो उन्हें समय पर अलग अलग फसलों के लिए अलग-अलग दर से समय पर मुआवजा कैसे दिया जाए। नील गाय अक्सर किसानों की फसलें बर्बाद करती हैं। किसानों को इस परेशानी से बचाने के लिए महाराष्ट्र की तर्ज पर शूटरों को बुला कर शूट करने की योजना पर विचार किया गया।