कल बिहार में धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी, सीएम, डिप्टी सीएम सहित कई नेताओं ने राज्यवासियों को दी बधाई

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आहवान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनायें।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर मर्यादा पुरषोत्तम भगवान रामचंद्र जी की पूजा अर्चना की और कहा कि भगवान रामचंद्र जी किसी जाति धर्म या समुदाय के लिये पूजनीय नही थे। बल्कि वे समस्त मानव जाति के लिये आदर्श थे इसी लिये उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। उनका समस्त जीवन आदर्श था ।इंसान तो इंसान, पशु, पछि के साथ साथ ईश्वर के द्वारा पैदा की गई तमाम चीजों के साथ किस तरह का व्यवहार मानुष को रखना है। इसकी भी शिक्षा उन्होंने दी थी।आज हम सब को यह संकल्प लेना है कि भगवान राम चन्द्र जी के आदर्श को अपने जीवन मे उतरेंगे और मानवीय रिश्तों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्राएं निकाली जाती है। शोभा यात्रा को पूरी अनुशाशन के साथ निकालें और प्रेम, सदभाव एवम भाईचारा के साथ इस महान त्योहार को मनाएं।राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन मंत्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएँ देश एवं राज्यवासियों को दी है। कामना की है की यह त्योहार राज्यवासियों के जीवन मे खुशियां लेकर आएगा और प्रेम, सदभाव के रिश्ते मज़बूत होंगे।

वहीँ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में चौधरी ने कहा कि भगवान राम के जन्मोत्सव का यह पर्व हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों, भक्ति, श्रद्धा, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का संपूर्ण जीवन मर्यादा, त्याग एवं तपस्या की मिसाल है और आज कही अधिक प्रासंगिक है। भगवान राम का चरित्र जीवन के हर क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।

उधर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। विधान परिषद् के उप सभापति प्रो०(डा०) राम चन्‍द्र पूर्वे ने भी प्रदेशवासियों को रामनवमी महापर्व की शुभकामना दी है।