ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना- बख्तियारपुर फोर लेन पर शव रखकर किया जाम
पटना. एक मोटरसाइकिल सवार को ट्रेलर द्वारा कुचले जाने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर बवाल काटा. पटना के लिए शुक्रवार का दिन हादसों का दिन बनकर सामने आया है। जिले के खुसरुपुर में हुए एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार को ट्रेलर वाले ने कुचल दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर डेड बॉडी रखकर सड़क को जाम कर दिया है।
मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर स्थित पटना बख्तियारपुर स्टेट हाइवे की है. सत्य प्रकाश नामक शख्स खुसरूपुर पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड सेंटर में एक निजी कर्मचारी के रूप में तैनात था. वह अपने ऑफिस मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी यह घटना हुई. हलाकि घटना की सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन पहुँच गए है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के दरियापुर उसफा गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद साव के 27 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने सड़क जाम छुड़ाने की कोशिश की. साथ ही शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है।
रजनीश की रिपोर्ट