हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने डाला वोट, एनडीए की जीत का दावा
PATNA: हाजीपुर लोकसभा के 6 विधानसभा में मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही लोग कतर बंद होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए चाक चोबद व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्र पर भीषण गर्मी को देखते हुए टेंट की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र पर मेडिकल टीम को भी रखा गया है। मतदान केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के बाद सेल्फी ले रहे हैं। वही शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करने को लेकर सभी मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने गांव कनपुरा पहुंचे। जहां कनपुरा अपने मतदान केंद्र पर आम लोगों की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद नित्यानंद राय ने चिराग पासवान के लिए जीत की हुंकार भरी। साथ ही उन्होंने विपक्ष के द्वारा पीएम मोदी पर संविधान विरोधी और संविधान को खत्म करने के लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने 10 वर्षों में संविधान की रक्षा की है और लोकतंत्र के असली पुजारी पीएम मोदी ही हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार के 40 की 40 सीट पर एनडीए जीत दर्ज करेगी।
इसी दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी अपने गांव महनार विधानसभा क्षेत्र कजड़ी बुजुर्ग स्थित बूथ संख्या 38 पर अपना मतदान किया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पत्नि समेत पूरे परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि,संविधान ने सबको मतदान देने का हक दिया है। मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और हम जनता से अपील करते हैं कि वो भी अपने मताधिकारी का प्रयोग करें। वहीं उन्होंने दावा किया कि बिहार के 40 सीट पर एनडीए जीत दर्ज करेगी।
वहीं हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के छः विधान सभा में वोटिंग चल रहा है शांति पूर्वक वोट डाला जा रहा है। जिला के बरीए अधिकारी सभी मतदान केंद्र पर जाकर विधि व्यवस्था का मुआयना कर रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर सभी मतदान केंद्र पर स्काउट गाइड की वेतन आई की गई है। बुजुर्ग एवं असहाय के लिए मतदान केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई है। 6 विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।
हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट