पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के पैतृक गाँव जाएंगे वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

PATNA : वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से बिहार में शोक की लहर है। इस बीच खबर है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सहनी आज मध्य प्रदेश जाएंगे।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के प्रमुख सहनी शनिवार को दिवंगत शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सहनी शुक्रवार को शाम दिल्ली जाएंगे और शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचेंगे।

देव ज्योति ने बताया कि मिली सूचना के मुताबिक शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। जहाँ मुकेश सहनी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार नर्मदापुरम (पहले होशंगाबाद) जिले की बाबई तहसील के उनके पैतृक गांव आंखमऊ में शनिवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से मध्य प्रदेश लाया जाएगा।

पटना से देबांशु प्रभात की रिपोर्ट