CM नीतीश कब मारेंगे पलटी ? चहेते विधायक गोपाल मंडल का खुलासा, राजनीति में दरवाजा थोड़े ना बंद होता है
BHAGALPUR: बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। सीएम नीतीश के पाला बदलने के बाद राज्य में बयानबाजियों का दौर शुरू है।विपक्ष एक ओर सीएम नीतीश पर जोरदार हमला कर रही है तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। वहीं उनके इस बयान के बाद राज्य में एक बार फिर सीएम नीतीश के पलटी मारने की अटकलें शुरू हो गई है। इसी कड़ी में भागलपुर के बड़बोले विधायक और सीएम नीतीश के चहेते गोपालपुर के विधायक गोपालमंडल ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने बता दिया है कि सीएम नीतीश फिर कब पलटी मारेंगे।
राजनीति में नहीं बंद होता दरवाजा
दरअसल, बीते दिन लालू यादव ने कहा था कि, नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा तो खुल ही रहता है। वहीं इस बयान पर राज्य की सियासत तेज हो गई है। वहीं जब इस मामले में सीएम नीतीश के चहेते जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने भी बयान दिया है। गोपाल मंडल ने कहा कि दरवाजा तो खुल ही रहता है राजनीति में किसी का दरवाजा बंद नहीं रहता है। जब जरूरत पड़ेगा, घुस जाएगा। राजनीतिक व्यक्तियों के लिए दरवाजा बंद नहीं होता है।
2024 में के बाद देखेंगे
मालूम हो कि लालू यादव के इस बयान के बाद सीएम नीतीश के पलटी मारने की खबरों को हवा मिल गई है। हालांकि सीएम नीतीश ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही के समय बयान दिया था कि वह अब अपने पुराने जगह पर आ गए हैं। अब वह इधर उधर नहीं करेंगे। वह हमेशा अब एनडीए के साथ ही रहेंगे। वहीं जब गोपाल मंडल से इसको लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि, अभी पलटी नहीं मारेंगे।
फिर पलटी मारेंगे सीएम ?
गोपाल मंडल ने कहा कि, फिर से क्यों पलटी मारना है। अभी जिसके साथ चल रहे हैं चलने दीजिए, अभी पलटी नहीं मारेंगे अभी 2024 तक इसको ही चलने दीजिये। उसके बाद आगे का देखा जाएगा। गोपाल मंडल के इस बायन से यह तो साफ हो रहा है कि भविष्य में अगर सीएम नीतीश को मौका मिलता है तो वह अपना पाला जरुर बदलेंगे। सीएम नीतीश ने इसके पहले भी महागठबंधन में रहते हुए कहा था कि वह मर जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। बावजूद इसके सीएम ने अपना पाला बदल एनडीए के साथ गठबंधन कर ली है। वहीं अब एनडीए में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश अपने बयान की अब वह कहीं नहीं जाएंगे, कितना हद तक सही साबित होता है।