दुल्हन ने बुलेट पर सवार होकर किया ऐसा काण्ड ... अब ताबड़तोड़ तलाश रही पुलिस
दुल्हन ने ब्राइडल लुक में ही बिना हेलमेट हाईवे पर बुलेट दौड़ाकर रील बनाई. वीडियो वायरल होने पर पुलिस यातायात नियम तोड़ने पर वाहन स्वामी और दुल्हन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है.
वेडिंग सीज़न के दौरान रील बनाने का एक मामला सुर्खियों में है, जिसने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। नेशनल हाईवे पर एक दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक (लाल लहंगे और हैवी मेकअप में) में बुलेट बाइक दौड़ाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दुल्हन को तेज रफ्तार हाईवे पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते देखा जा सकता है, जबकि पीछे से कई भारी वाहन गुज़र रहे थे।
रील वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान
यह वीडियो 'Tanishka Radiance Makeover' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था और तेज़ी से वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह यूपी के कानपुर पुलिस की नज़र में आ चुका था। महाराजपुर थाना पुलिस ने इस खतरनाक स्टंट और यातायात नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया है।
यातायात नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित है। पुलिस ने बुलेट बाइक का नंबर UP 78 HY 2724 ट्रेस कर लिया है। अब वाहन स्वामी और बिना हेलमेट हाईवे पर बाइक चलाने वाली दुल्हन पर जल्द ही चालान काटने और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।