IAS News: 'लुटेरा IAS दूल्हे' की तलाश में जुटी पुलिस, 25 बीवियों के बाद 26वीं शादी से खुला भेद, सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप
IAS News: आईएएस बन 25 शादियां करने वाले शख्स ने 11 मार्च 2026 को 26वीं शादी रचाई। शादी में 30 लाख से अधिक रुपए खर्च हुए लेकिन जब दूल्हे की सच्चाई सामने आई तो दुल्हन के परिवार के पैरों चले जमीन खिसक गई। पुलिस अब फर्जी आईएएस दूल्हे की तलाश में जुटी है। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की है। शख्स लालबत्ती और IAS की फर्जी धौंस दिखाकर एक-दो नहीं, बल्कि 26 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी।
फर्जी आईएएस बन 26 शादियां रचाई
शातिर युवक का पहचान इटावा निवासी प्रीतम निषाद के रुप में हुई है। जिसपर कई शादियां कर लाखों रुपये ठगने का आरोप है। 11 मार्च को फर्जी दूल्हे की शादी गोरखपुर के एक परिवार में हुआ। जहां शादी के नाम पर करीब 30 लाख रुपये खर्च करवा दिए गए। जानकारी के अनुसार, आरोपी खुद को 32 वर्षीय आईएएस अधिकारी और मणिकपुर में तैनात एसडीएम बताता था। उसने दहेज न लेने की बात कहकर परिवार का भरोसा जीता। दिसंबर 2025 में वह गोरखपुर पहुंचा और लड़की को पसंद करने के बाद 11 मार्च 2026 को शादी तय कर दी गई। बाद में उसने शादी के खर्च के नाम पर करीब 15 लाख रुपये भी ले लिए।
11 मार्च को की 26वीं शादी
शादी 11 मार्च को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में हुई, लेकिन समारोह के दौरान ही उसके जवाबों से संदेह पैदा होने लगा। वह अपनी पोस्टिंग और कामकाज को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कर दी गईं। अगले दिन जब परिजनों ने आरोपी के गांव में संपर्क किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि वह कोई आईएएस अधिकारी नहीं, बल्कि ठगी करने वाला व्यक्ति है और पहले भी कई लोगों को धोखा दे चुका है। यहां तक कि उसने 25 से अधिक शादियां कर लोगों को ठगा है।
आरोपी ने मानी गलती
सच्चाई सामने आने के बाद परिजन तुरंत इटावा पहुंचे। वहां पूछताछ में आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि वह आईएएस नहीं है और पहले एक निजी कंपनी में काम करता था। इस दौरान यह भी पता चला कि उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ित परिवार बेटी को वापस लेकर गोरखपुर लौट आया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि जिस घर में उसे ले जाया गया, वहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं थीं।
तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित लड़की के पिता पैरालाइज्ड हैं। पीड़िता 3 बहने और एक भाई है। दो बहनों की शादी हो चुकी है छोटी बहन के लिए परिवार लड़के की तलाश में था तभी प्रीतम कुमार निषाद से मुलाकात हुई। बड़ी बहन ने पीड़िता के लिए यह रिश्ता लाया था। परिजनों का आरोप है कि जब वो शख्स के घर पर गए थे तो उसने लुधियात मोहल्ले का एक मकान दिखाकर बहन के साथ रहने की बात कही थी। साथ ही खुद को गांव का पहला आईएएस अधिकारी भी बताया। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में है।