शादी समारोह में नहीं पहुंची दुल्हन, इंतजार में बैठे दूल्हे ने दूसरी लड़की संग लिए सात फेरे

N4N Desk - जोड़ियां भगवान बनाता है, यह बात एक बार फिर साबित  हुआ है। यहां शादी में दुल्हन और उसका परिवार  समय पर नहीं पहुंच पाया। जिसके बाद इंतजार कर रहे दूल्हे ने विवाह समारोह में आई दूसरी लड़की से शादी  कर ली। 

शादी के यह अनोखा मामला यूपी के फर्रूखाबाद जिले से  जुड़ा है। जहां शमसाबाद क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में विवाह की सारी तैयारी हो गई थी। लेकिन वधू पक्ष के लोग समय पर नहीं पहुंच   पाए। जिसके बाद समारोह स्थल में आए मेहमानों में हड़कंप मच गया। अंततः दूल्हे और रिश्तेदारों ने दूसरा रिश्ता तलाश किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की सलाह पर दूल्हे ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली।

परिवार में हादसे के कारण  नहीं पहुंचा दुल्हन का परिवार

एटा के अलीगंज की रहने वाले लड़की पक्ष के लोगों ने एक गमी होने के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बात कही लेकिन लड़के वाले तैयार नहीं हुए। लड़की वालों को यहां गेस्ट हाउस में आना था। 

वर पक्ष नहीं  हुआ तैयार

रविवार को काफी इंतजार के बाद भी कन्या पक्ष के लोग नहीं आए तो खलबली मच गई। दूल्हे और नाते-रिश्तेदारों ने संपर्क साधा तो उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया।

 इधर, वर पक्ष ने सभी तैयारियां पूरी होने का हवाला भी दिया लेकिन तैयार नहीं हुए। सूचना पर पुलिस भी गेस्ट हाउस पहुंची लेकिन कोई बात नहीं बनी। अंत में रिश्तेदारों ने जान पहचान की एक लड़की से विवाह की बात की तो वह राजी हो गई। सोमवार को दोनों का विवाह कराया गया। यह अनोखी शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।