UP Lekhpal Bharti: योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला नौकरी का पिटारा, लेखपाल के लिए नकली बंपर भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार प्रदेश में बड़ी संख्या में लेखपालों की भर्ती करने जा रही है। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक और तहसीलदार के पदों पर भी भर्तियां होंगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खाली पड़े पदों को भरने के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद राजस्व विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब यह प्रस्ताव संबंधित आयोग को भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


राजस्व विभाग के मुताबिक, प्रदेश में लेखपाल के 7994 पद, कनिष्ठ सहायक के 1756 पद और तहसीलदार के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेखपाल और कनिष्ठ सहायक के पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि तहसीलदार के पद प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे।


लेखपाल भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) को सौंपी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।


सैलरी की बात करें तो उत्तर प्रदेश में लेखपाल को सातवें वेतनमान के अनुसार लगभग 15,000 से 60,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलता है। इसमें 2000 रुपये ग्रेड पे शामिल होता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) भी दिया जाता है।


राजस्व विभाग की इस बड़ी भर्ती से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा। जो अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।