Bihar News : नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव छोटू सिंह का हावड़ा में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, कहा— 'बिहार और बंगाल के बीच भाईचारे का गहरा संबंध'

Bihar News : बिहार नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव छोटू सिंह हावड़ा पहुंचे. जहाँ समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. ....पढ़िए आगे

छोटू सिंह का स्वागत - फोटो : SOCIAL MEDIA

KOLKATA : नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह के कोलकाता आगमन पर हावड़ा रेलवे स्टेशन पर समर्थकों और स्थानीय नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन परिसर पर उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।

स्वागत समारोह के दौरान भाजपा नेता मोहम्मद इंतज़ार, बुंबा मुखर्जी, एम.डी. शाहिद, एम.डी. लक्की और मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी नेताओं ने छोटू सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। स्टेशन पर काफी देर तक उत्साह का माहौल बना रहा।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छोटू सिंह ने दोनों राज्यों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल एक मजबूत सेतु की तरह आपस में जुड़े हुए हैं और दोनों प्रदेशों के लोगों के बीच भाईचारे तथा आपसी सहयोग का अत्यंत गहरा रिश्ता रहा है।

छोटू सिंह ने आगे कहा कि बिहार और बंगाल में रहने वाले नागरिकों के बीच किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पश्चिम बंगाल में रह रहे बिहार के लोगों के कल्याण, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों राज्यों की जनता से आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को और मजबूत करने की अपील की।