nobel-peace-prize - सात युद्ध रोकने का दावा करनेवाले यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर, नहीं मिला शांति का नोबेल, जानें विजेता का नाम
nobel-peace-prize - यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप शांति का नोबेल पुरस्कार पाने से चूक गए हैं। नोबेल कमेटी ने उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार के योग्य नहीं समझा
N4N Desk - दुनिया के सात बड़े युद्ध रोकने का दावा करनेवाले यूएस प्रेसिडेंट का सपना टूट गया है। वह शांति का नोबेल पुरस्कार हासिल करने से चूक गए। आज वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। उन्हे यह पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए लगातार संघर्ष को लेकर दिया गया है।
नोबेल पुरस्कार समिति का कहना है कि वेनेजुएला में तानाशाही शासन के कारण राजनीतिक काम करना बहुत मुश्किल है। मचाडो ने सुमाते नामक संगठन की स्थापना की, जो लोकतंत्र की बेहतरी के लिए काम करता है। वे देश में मुफ्त और निष्पक्ष चुनावों की मांग करती रही हैं।
विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। पुरस्कार 10 दिसंबर को ओस्लो में दिए जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प बीते कई महीने से नोबेल की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन नोबेल कमेटी ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना। हालांकि 8 देश ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट कर चुके हैं।
इनमें पाकिस्तान और इजराइल जैसे धुर विरोधी देशों के अलावा अमेरिका, आर्मेनिया, अजरबैजान, माल्टा, कंबोडिया जैसे देश हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अर्जेंटीना ने भी ट्रम्प को नोबेल के लिए सिफारिश की है।