बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BEGUSARAI CRIME - बेगूसराय में डबल मर्डर, पत्नी से झगड़े के बाद कलयुगी पिता ने की अपने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या, पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

जिले में हैवान बने पिता ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर उनके शव को घर के पीछे बने पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। बताया गया आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा था, जिसका गुस्सा उसने अपने दो बच्चों पर उतारा

FATHER KILLED HER TWO SONS IN BEGUSARAI

BEGUSARAI - बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करते हुए कलयुगी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दोनों मासूम बच्चे की हत्या कर पिता मौके से फरार हो गया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही दोनों मासूम बच्चे की हत्या के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों के बीच दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्यावारी की है। मृतक बच्चों की पहचान अयोध्यावारी निवासी सिकंदर यादव के पुत्र हिमांशु कुमार (6) और हर्ष कुमार (4) के रूप में की गई है। दोनों की लाश घर के पीछे पानी भरे गड्ढे से मिला है। इस घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सिकंदर यादव और उसकी पत्नी खुशबू देवी के बीच तकरीबन 9 वर्षों से विवाद चल रहा था। उक्त विवाद की वजह से दोनों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुके थे। इस विवाद के बाद कोर्ट में मामला चल गया और कोर्ट के आदेश के पति के साथ महिला अपने बच्चों के साथ रहने लगी। इसके बावजूद भी बीच-बीच दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा चलता रहा। 

इस दौरान परिजनों का कहना है कि हिमांशु और हर्ष बुधवार से ही लापता थे। मां खुशबू देवी ने लाखो थाने में बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस भी दोनों बच्चों की तत्परता से खोजबीन कर रही थी। लेकिन उन दोनों बच्चों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा था। परिजन और पुलिस दोनों अपने-अपने स्तर से बच्चों की तलाश कर रहे थे। 

इसी खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों का शव अयोध्या वारी स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला। शव की सूचना मिलते ही सिकंदर यादव मौके से फरार हो गया। वहीं शव मिलने की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि पति-पत्नी की बीच विवाद के कारण पति के द्वारा ही दोनों बच्चे की हत्या करने की बाद महिला के द्वारा बताई गई है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में आरोपी सिकंदर के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और जो भी इसमें अभियुक्त है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर से कहा है कि पिता द्वारा ही दोनों बच्चे की हत्या की गई है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

REPORT - AJAY SHASTRI


Editor's Picks