BIHAR CRIME NEWS : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, मंदिर परिसर में युवक को मारी सीने में गोली, दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक में बवाल

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग

BEGUSRAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के पास की है।

घायल युवक की पहचान सदानंदपुर के रहने वाले देवदत्त कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में देवदत्त के दोस्त ने बताया है कि आज हम लोग मंदिर पर पूजा करने के लिए गए थे। इस दौरान कई संख्या में अपराधी आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान देवदत्त को सीने में गोली लग गई।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की सदानंदपुर हाई स्कूल के पास स्थित मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक चल रही थी। जिसमें दुर्गा पूजा का हिसाब किताब किया जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने 12 राउंड फायरिंग की। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और घायल अवस्था में देवदत्त को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Nsmch

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर बलिया थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के द्वारा किस लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक देवदत्त कंपटीशन की तैयारी करता था।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट