LATEST NEWS

BIHAR CRIME NEWS : बेगूसराय में दबंग पाटीदारों ने की महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME NEWS : बेगूसराय में दबंग पाटीदारों ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की महिला का परिदारों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसकी हत्या की गयी है...पढ़िए आगे

बेगूसराय में दबंगों ने की महिला की हत्या
महिला की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : AJAY शास्त्री

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर दबंग पाटीदारों ने जमीनी विवाद में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सियूरी वार्ड नंबर 8 पंचायत की है। मृतक महिला की पहचान शियूरी निवासी कृष्ण चंद्र ईश्वर की पत्नी सत्यभामा देवी के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि कृष्ण ईश्वर एवं उनके पाटीदार सुधीर ईश्वर के बीच आंगन का विवाद चल रहा था। आज जबरन सुधीर ईश्वर के द्वारा आंगन में चारदिवारी दिया जा रहा था। उसी वक्त सत्यभामा देवी अपने हिस्से की जमीन पर खड़ी हो गई तथा चार दिवारी देने से मना करने लगी। तभी सुधीर ईश्वर अपने अन्य घर के सदस्यों के साथ पहुंचे और लाठी डंडे से सत्यभामा देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार सत्यभामा देवी का पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता है तथा घर पर वृद्ध दंपति अकेले रहते थे। दबंग पड़ोसियों के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Editor's Picks