बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: दर्दनाक हादसा, माँ को मुखाग्नि देने के बाद गंगा में समा गया बेटा, हादसे से कांप गया कलेजा

बिहार के बेगूसराय में माँ को मुखग्नि देने गया पुत्र भी गंगा में समा गया। माँ और बेटे की मौत के बाद इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा कि दाह-संस्कार के समय स्नान करने के दौरान बेटा गंगा की तेज धारा मे बह गया।

Begusarai
son drowned in the Ganges - फोटो : social media

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में गंगा घाट पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देख सब दंग रह गए। एक बेटा अपनी मां को मुखाग्नि देकर गंगा में समा गया। जहां एक तरफ महिला के निधन से मातम छाया हुआ था। वहीं दूसरी ओर बेटे की मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दी। दरअसल, मृतक की माँ के निधन के बाद परिजन दाह संसकार के लिए गंगा घाट पहुंचे थे। जहां एक ओर हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ के रख दिया। बताया जा रहा है कि माँ के शव को लेकर बेटा गंगा घाट पहुंचा, जैसे-तैसे उसने अपनी मां की मुखाग्नि दी। लेकिन किसी को यह मालुम नहीं था कि आज उस बेटे के जीवन का भी आखिरी दिन था।

दाह संस्कार के बाद हुई ऐसी घटना

जानकारी अनुसार सोमवार को दाह-संस्कार के समय स्नान करने के दौरान बेटा गंगा की तेज धारा मे बह गया। यह घटना चकिया थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया पंचायत 1 के भोला स्थान घाट की है। मृतक की पहचान सिमरिया मिल्की टोला वार्ड 1 के निवासी स्व. राजेंद्र राय के करीब 50 वर्षिय पुत्र फुलेना राय के रुप में की गयी है।

गंगा स्नान के दौरान पानी में बह गया पुत्र

घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि रात में फुलेना राय की मां का निधन हो गया। शव को दाह संसकार के लिए सिमरिया के ग्रामीण और रिश्तेदार भोला स्थान घाट लेके गए थे। मुखाग्नि देने के बाद फुलेना राय बगल में ही कपड़ा खोलकर गंगा स्नान कर रहा थे। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह तेज धार में बह गया। जिसे देख कर दाह संसकार में गए लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। 

शव की खोजबीन कर रही पुलिस

जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस को मिली। वैसे ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी सूचना पर सिमरिया घाट के एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक के शव की तलाशी में टीम जुट गई। बहुत प्रयास के बाद शव को बरामद नहीं किया जा सका। फिलहाल अभी भी शव की खोज जारी है।

Editor's Picks