Bihar Politics - सीएम नीतीश के प्रगति यात्रा को लेकर बेतिया में तैयारियां जोरों पर, 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी और मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती

Bihar Politics-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा 23 दिसम्बर से पश्चिम चम्पारण ज़िले के वाल्मीकिनगर से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र करीब 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी औऱ मजिस्ट्रेट की

प्रगति यात्रा को लेकर बेतिया में तैयारियां जोरों पर

Bihar Politics - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा 23 दिसम्बर से पश्चिम चम्पारण ज़िले के वाल्मीकिनगर से शुरू होने जा रही है। लिहाजा प्रशासनिक स्तर पर यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र करीब 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी औऱ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है।

 सन्तपुर के कदमहिया गाँव में दो- दो हैंलिपेड बनाये जा रहें हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व जंगल से सटे सन्तपुर घोठवा टोला की तस्वीर औऱ तकदीर बदलने की कवायद तेज़ है। वहीं महिलाओं में ग़ज़ब का उत्साह देखा जा रहा है। 

NIHER

अति पिछड़े इस इलाके में जीविका समूह से जुड़ी औऱ आंगनबाड़ी सेविकायें तरह तरह की हस्तकल्प कृतियाँ बना रहीं हैं तो कुछ सीएम के स्वागत में रंगोली बनाने में जुटी हुई हैं। एक ओर सरकार के आगमन को लेकर स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है तो वहीं सरकारी योजनाओं को ताबड़तोड़ धरातल पर उतारा जा रहा है ।

Nsmch

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज़ नें बताया की सरकारी योजनाओं को पूरा किया जा रहा है औऱ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निगरानी की जा रही है। वहीं सन्तपुर के जदयू नेता धीरज साहनी ने कहा की सरकार के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं जिससे इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल है।

बेतिया से  आशिष कुमार की रिपोर्ट