सोनपुर में रामलीला महोत्सव का ECR महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने किया शुभारंभ, श्रीराम जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन

मंडल कला संगम, सोनपुर एवं कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित इस रामलीला महोत्सव में दिनांक 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रीराम जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

Ramlila Festival in Sonpur
Ramlila Festival in Sonpur- फोटो : news4nation

Bihar Rail News : पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा  14 अक्टूबर 2026 को सोनपुर स्टेशन के समीप स्थित रेलवे सांस्कृतिक भवन में प्रथम बार आयोजित रामलीला महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। मंडल कला संगम, सोनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्यालय, हाजीपुर से अपर महाप्रबंधक, महाप्रबंधक के सचिव सहित विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती तथा मंडल के  अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्री राम लीला मंच के माध्यम से श्री राम जी के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य,कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायी गाथा को प्रस्तुत किया जा रहा है। 